{"_id":"58ea75124f1c1b9d285b4b85","slug":"umper-truck-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पुलिया से टकराकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पुलिया से टकराकर पलटा
औरैया
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबुन लेकर हमीरपुर से बुलंदशहर जा रहा ट्रक अमेला गांव के समीप अनियंत्रित होने के बाद पुलिया से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक व हेल्पर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक व हेल्पर को घायलावस्था में बाहर निकाला। इन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने थाना पुलिस और ट्रक मालिक को सूचना दी।
रविवार को एक ट्रक साबुन लेकर हमीरपुर से बुलंदशहर जा रहा था। दोपहर के समय अछल्दा के फफूंद मार्ग पर डंपर कट मारकर निकल गया। इससे चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पुलिया से टकराकर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इन्होंने ट्रक के अंदर चीख पुकार कर रहे चालक आलोक कुमार निवासी मुबीरपुर, जिला एटा और हेल्पर बबलू नादिली जिला अलीगढ़ को घायलावस्था में बाहर निकाला।
दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ट्रक के मालिक को दी गई। साथ ही पुलिया में घुसे ट्रक को बाहर निकाला।