फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two women died in accident

कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

Wed, 28 Oct 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 28 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
two women died in accident
हाइवे तिराहा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इटावा जनपद के गांव चौगान निवासी देवकी (42) पत्नी अनिल राजपूत, मीरा देवी पत्नी शिव कुमार (40), आठ वर्षीय बच्चा और अनिल राजपूत बाइक से औरैया के दयालपुर गांव रिश्तेदारी में आ रहे थे। औरैया हाइवे तिराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवकी और मीरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल राजपूत और आठ वर्षीय बच्चा रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने इटावा कानपुर हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन  भीड़ नहीं मानी। हाइवे पर वाहनों की भीड़ और लोगों का बढ़ता आक्रोश देख सीओ सिटी सुभाष अत्री व एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से करीब 30 मिनट तक यातायात ठप रहा।  इधर पुलिस ने सड़क हादसे में घायल हुए अनिल राजपूत और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, छह घायल
बिधूना (औरैया)। कस्बा बिधूना से सवारियां लेकर बेला जा रहे टेंपो में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह सवारियां घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। थानाक्षेत्र के कमलपुर नहर के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया।


हादसे में टेंपो सवार अवधेश पुत्र अशर्फीलाल (40) निवासी शंकरपुर बांधमऊ, सौरभ पुत्र औसान सिंह (8) निवासी बरकेपुर्वा, चालक श्रीपाल (40),  वेदप्रकाश(56) निवासी बांधमऊ, रामखिलावन (47) पुत्र  जोधावर निवासी शंकरपुर, भोजश्री (56) पत्नी मंशाराम घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार सीएचसी लाया गया। डाक्टरों ने  प्राथमिक उपचार के बाद वेद प्रकाश तथा श्रीपाल को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed