{"_id":"fb8f4a78ad6d830ac2f8fdbfc3ef0b02","slug":"two-trucks-were-standing-in-suspicious-circumstances-goods-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में खड़े मिले दो ट्रक, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में खड़े मिले दो ट्रक, माल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला- दिबियापुर मार्ग पर इकघरा अघारा गांव स्थित भट्ठा पर कई दिन से संदिग्ध हालात में दो ट्रक खड़े मिले। पुलिस ने एक ट्रक से सीमेंट की 125 बोरियां बरामद कीं। जांच करने पर पुलिस ने लेबर क्वार्टरों से लाखों रुपये का कांच का सामान भी बरामद किया। पुलिस ने पूरा सामान अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
रविवार रात लोगों ने सूचना दी बेला दिबियापुर मार्ग पर इकघरा अघारा के भट्टे पर एक ट्रक कई दि से संदिग्द हालात में खड़ा है। आनन फानन फफूंद थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, दिबियापुर थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर, सहायल थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
भट्ठे पर खड़े ट्रक के अंदर सीमेंट की लगभग सवा सौ बोरियां रखी थीं। बाद में पुलिस ने लेबर क्वार्टरों की तलाश प्रारंभ की। यहां तीन क्वार्टरों में कांच की क्राकरी के डिब्बाबंद आइटम मिले। पुलिस ने भट्ठा मालिक को फोन कर जांच में सहयोग करने के लिए कहा लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
भट्ठा के पीछे के हिस्से में खड़ा ट्रक दिखा।
लोगों ने बताया यह ट्रक भी कई दिन से यहां खड़ा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ की। लोगों का मानना है भट्ठा से जुड़े किसी व्यक्ति का संबंध ट्रक लुटेरों से हो सकता है। पुलिस ने सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक, लेबर क्वार्टरों में रखी कांच की क्राकरी को अपने कब्जे में ले लिया।
खबर लिखे जाने तक सीमेंट की बोरियों के साथ ट्रक और दो ट्रैक्टरों से क्राकरी सहायल थाना पहुंचईा जा चुकी है। इसके बावजूद काफी क्राकरी मौके पर जमा है। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी मामले पर नजर रखे हुए हैं। पूरे दिन तीनों थानों के थानाध्यक्ष मौके पर ही जमे रहे।
एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है अभी तक संदिग्ध हालात में खड़े दोनों ट्रकों और बरामद सामान के बारे में सही जानकारी नही मिल पाई है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।