{"_id":"575869514f1c1be8389c5409","slug":"two-to-three-million-homes-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से तीन लाख का माल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से तीन लाख का माल चुराया
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाती रामाधार के परिजन
- फोटो : amar ujala beuro
कस्बे के दो घरों में मंगलवार रात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह घर वालों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पहली घटना बिधूना रोड पर रामाधार यादव पुत्र मनफू ल के घर हुई। चोर घर के पीछे से आए और दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे से 11 हजार रुपये नगद व सोने की झुमकी, बाला, अंगूठी, चांदी की पायल समेत करीब एक लाख का जेवर चुरा ले गए। सुबह जब रामाधार की पत्नी ममता उठी तो घर का सामान बिखरा देखा। तब उसे चोरी की जानकारी हुई।
चोरों ने दूसरी घटना दिबियापुर रोड स्थित राधेश्याम के घर की। यहां चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुस गए। वह कमरे में रखे 39 हजार रुपये नगद व करीब एक डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसने पुत्रवधू के आपरेशन के लिए उधार रुपये लेकर रखा था। कस्बे में एक साथ दो मकानों से चोरी से लोगों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।