फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two thieves nabbed; two lakh rupees recovered.

Auraiya News: दो चोरों को दबोचा, दो लाख रुपये बरामद

Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two thieves nabbed; two lakh rupees recovered.
फोटो-21- चोरी के आरोपी। संवाद
औरैया। अजीतमल क्षेत्र में सूने घरों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

आरोपी सज्जन सिंह पर औरैया, कानपुर देहात और मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत 27 मुकदमे दर्ज हैं। बृजेश कुमार के खिलाफ भी संबंधित थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर अजीतमल कोतवाल रमेश सिंह फोर्स के साथ चेकिंग रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने गांव नगला भोज के पास दो संदिग्ध के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी सज्जन सिंह व इसी थाना क्षेत्र के गांव निमझना निवासी बृजेश कुमार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने गढ़ा आजाद नगर और गांव पृथ्वीपुर में सूने घरों हुई चोरी की बात को कबूल लिया। आरोपियों ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बेचने के बाद मिले रुपये का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया।

कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी कामनी देवी पत्नी अमर सिंह के मकान का ताला तोड़ दिया था। अंदर रखे 25 हजार रुपये और जेवर पार कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed