{"_id":"669bfc14c2fb500cd007dc79","slug":"two-sub-inspectors-found-guilty-in-investigation-in-missing-girl-case-suspended-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114592-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती गुमशुदा मामले में जांच में दोषी पाए गए दो उपनिरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती गुमशुदा मामले में जांच में दोषी पाए गए दो उपनिरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
बेला। बर्रुकुलासर निवासी युवती घर से लापता हो गई थी। उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में मिली थी। इस पर थाना प्रभारी ने परिजनों से रिजर्वेशन के लिए चार हजार रुपये मांगे थे। शिकायत के बाद हुई मामले की जांच में दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया।
29 मई को बेला थाना क्षेत्र के बर्रुकुलासर निवासी मुस्कान पुत्री सिपाही लाल घर से लापता हो गयी थी।लड़की का वीडियो 17 जुलाई को इंटरनेट पर प्रसारित होने पर वीडियो में बताया गया कि वह पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में है। मामले की जानकारी पर परिजनों ने थाना प्रभारी बेला को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया की थाना प्रभारी बेला जयप्रकाश पाल द्वारा पश्चिम बंगाल जाने और वहां से लड़की बरामद करने के लिए ट्रेन के रिजर्वेशन करने के लिए 4000 रुपये की मांग की गई।
सूत्रों के अनुसार परिजनों ने मामले की जानकारी बेला निवासी के वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी त्रिवेदी को दी। जेपी त्रिवेदी द्वारा समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण को मामले से अवगत कराया गया। समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री असीम अरुण द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस कप्तान औरैया से मामले की शिकायत की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन बेला थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल पर शुक्रवार को लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
इसी मामले में शनिवार सुबह बर्रुकुलासर के हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार व युवती की गुमशुदगी मामले की जांच कर रहे अधिकारी उपनिरीक्षक शेर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में एसपी चारू निगम ने बताया कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल को लाइन हाजिर किया गया था। जबकि दरोगा ब्रजेश कुमार व शेर सिंह को निलंबित किया गया है।