फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two special trains and 13 buses will run for PET exam

Auraiya News: पीईटी परीक्षा के लिए दो स्पेशल ट्रेन व 13 बसें चलेंगी

Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two special trains and 13 buses will run for PET exam
औरैया/ दिबियापुर। छह व सात सितंबर को प्रस्तावित यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक से दूसरे जिले तक आने-जाने की सुविधा देने के लिए सरकार ने रेल व सड़क मार्ग पर वाहनों के इंतजाम किए हैं। औरैया में भी दिल्ली-हावड़ा रूट पर दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। साथ ही आगरा व फर्रुखाबाद रूटों पर भी परिवहन विभाग की तेरह रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

छह व सात सितंबर को मथुरा व आगरा में प्रस्तावित यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इसके लिए फफूंद स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। फफूंद स्टेशन के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 01902 मथुरा जंक्शन से 5 सितंबर को अपराह्न 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आगरा किला, टूंडला , फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, फफूंद, झींझक, रूरा व कानपुर तक चलेगी। यह ट्रेन 5, 6 व 7 सितंबर तक फफूंद स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन संख्या 01904 मथुरा से 6 व 7 सितंबर को शाम पौने 8 बजे चलेगी। यह ट्रेन फफूंद स्टेशन पर भी रुकेगी। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की औरैया की सहायक क्षेत्रीय प्रबधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि यहां के आगरा व फर्रुखाबाद रूटों पर तेरह बसें चलाई हैं। ये बसें छह व सात सितंबर को चयनित रूटों पर दौड़ाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed