{"_id":"6a0b5c934f05d5871604d9f3","slug":"two-sides-clash-over-plot-construction-six-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145138-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्लॉट निर्माण के लिए दो पक्षों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्लॉट निर्माण के लिए दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर कनक में सोमवार को प्लॉट निर्माण के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने से महिला समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में तीनों को रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी भूरे परिहार के पेट्रोल पंप के पास स्थित खेत के एक हिस्से को तुर्कपुर यासीन निवासी सुखदेव शर्मा ने खरीदा था। सोमवार दोपहर सुखदेव वहां निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच भूरे परिहार पक्ष ने बैनामे से अधिक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया, जिसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों चल गए। इससे एक पक्ष से सुखदेव शर्मा (50) व उनका बेटा आदित्य (19) और दूसरे पक्ष से सत्यवीर (29), सूरज (23), शिवम (28) व रेखा देवी (45) घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद घायलों को सीएचसी ले गए। वहां से आदित्य, सत्यवीर और सूरज को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।