{"_id":"5edbc3e08ebc3e90612fff1b","slug":"two-positives-including-a-teenager-active-case-18-auraiya-news-knp56408341","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी समेत दो पाजिटिव आए, एक्टिव केस हुए 18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोरी समेत दो पाजिटिव आए, एक्टिव केस हुए 18
विज्ञापन
शनिवार शाम सैफई से दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में 14 वर्षीय किशोरी भी शामिल है।
जिले में अब संक्रमित रोगियों की संख्या 46 पहुंच गई है। पॉजिटिव आए लोगों को दिबियापुर के एल-वन अस्पताल भेजा जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार की सैफई से दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
इसमें अछल्दा ब्लाक के गांव सेनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली से एक जून को भाई को देखने रिम्स सैफई गया था।
उसकी मृत्यु दो जून की शाम को हुई थी। वहां से लौटने के बाद युवक ने तीन जून को जांच कराई और युवक को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती किया गया था।
चार जून को युवक का सैंपल सैफई भेजा गया था। छह जून को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक को एल-वन सीएचसी दिबियापुर में भेजा गया है।
दूसरा पॉजिटिव सहार ब्लाक के दानशाह की 14 वर्षीय किशोरी है। उसके दिल्ली से आए चाचा दो जून को पॉजिटिव पाए गए थे। इनका सैंपल तीन जून को लिया गया था। छह जून को रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इस किशोरी को दिबियापुर के एल-वन में भेजा गया है।
जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 27 है। शनिवार को आए दो पाजिटिव केस मिलने से जिले में एक्टिव केस 18 हो गए हैं। एक पाजिटिव की सैफई अस्पताल में मौत भी हो चुकी है।