फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two people were challaned for disturbing the peace by installing a statue without permission.

Auraiya News: बिना अनुमति प्रतिमा लगाने में दो का शांतिभंग में चालान

Wed, 11 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two people were challaned for disturbing the peace by installing a statue without permission.
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरकुआ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखे जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की जांच में बिना अनुमति के प्रतिमा लगाए जाने की बात सामने आई। पुलिस के समझाने पर युवक मान गया। बाद में पुलिस ने दो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

गांव चिरकुआ में मंगलवार रात प्रतिमा लगाने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान पुलिस फोर्स गांव पहुंचे। जांच में पता चला कि गांव निवासी संजीव पाल गांव भाईपुर निवासी प्रेमशंकर के सहयोग से किसी ग्रामीण की जमीन पर प्रतिमा रख रहे थे। पुलिस के समझाने पर प्रतिमा घर में रख दी गई। बाद में पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति के प्रतिमा रखने की बात सामने आई थी। दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed