फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two more Corona positives including woman, active case 16

दो प्रवासी पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 16

Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two more Corona positives including woman, active case 16
अनलॉक-1 लागू होने के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले में महिला समेत दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, तीन प्रवासी हैं। इन्हें दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अभी तक 41 केस सामने आ चुके हैं, इनमें 25 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 16 हैं। मालूम हो कि आज के पहले मंगलवार को छह और गुरुवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सहार ब्लाक के गांव उमेदपुर निवासी तीस वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। महिला गुरुग्राम (हरियाणा) से एक जून को औरैया आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार से पीड़ित पाए जाने पर उसे जांच के लिए चिचौली के सौ शय्या जिला अस्पताल भेजा गया था। चार जून की रात कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। दूसरा पॉजिटिव सहार ब्लॉक के ही गांव याकूबपुर का 19 साल का युवक है।
यह सूरत में रहता था और 18 मई को गांव लौटा था। 19 मई को युवक ने सीएचसी सहार में थर्मल स्क्रीनिंग कराई थी। दो जून को जांच के लिए इसका सैंपल भेजा गया था। शुक्रवार को इसकी पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
जिले में अब संक्रमित रोगियों की संख्या 41 पहुंच गई है। इसमें 15 प्रवासी हैं। 15 लोगों के ठीक होने के बाद अब 16 एक्टिव केस बचे हैं। जिला निवासी एक कोरोना पॉजिटिव की सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को 162 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 2237 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1947 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 251 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। संवाद
दिल्ली से प्राइवेट बस से बिधूना पहुंचा एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। दिल्ली के पार्क प्लाजा विश्वास नगर स्थित अस्पताल में इसने जांच के लिए सैंपल दिया था। इसके बाद बिधूना आ गया था।

युवक के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर दिल्ली के अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे फोन कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य के पास पहुंचकर सारी जानकारी सिलसिलेवार दे दी है। इस युवक को भी दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed