फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two miscreants who robbed bike riders arrested

रसूलाबाद में बैंक के पास लूटकांड के एक आरोपी समेत दो को पकड़ा

Tue, 03 Sep 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed bike riders arrested
दिबियापुर (औरैया)। कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे से 21 अगस्त को सहकारी बैंक के पास बाइक सवार से 20 हजार रुपये छीनने वाले गिरोह के एक सदस्य समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन बदमाश भागने में सफल रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। दोनों के पास अवैध तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला एवं निरीक्षक निर्भय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की रात पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि हरचंदपुर में गैस गोदाम के पास रात लगभग साढ़े 10 बजे पांच बदमाश राहगीरों के साथ लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने फौरन छापा मारा, लेकिन पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भाग गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम रईस पुत्र कल्लू खां निवासी इंदिरानगर भट्ठा बस्ती दिबियापुर एवं दिनेश पुत्र आछेलाल निवासी गहेसर बताया।
विज्ञापन

मौके से फरार बदमाश राजू पुत्र राधेश्याम दोहरे निवासी गहेसर, विनोद उर्फ पौआ पुत्र राजेंद्र प्रसाद दोहरे निवासी पृथ्वीपुर बेला एवं प्रदीप उर्फ बउआ यादव पुत्र महेश चंद्र निवासी बैसुंधरा को दबोचने की कोशिश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश रईस ने बताया कि रसूलाबाद में लूट की वारदात फरार हुए विनोद उर्फ पउआ के साथ मिलकर अंजाम दी थी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, आरोपियों के पास दो अवैध तमंचे एवं कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया कि रईस पर चोरी, लूट, मारपीट, गैंगस्टर जैसे मुकदमे हैं, जबकि दिनेश शातिर टप्पेबाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मादक पदार्थों के तीन कारोबारियों को पुलिस ने पकड़ा
दिबियापुर (औरैया)। नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों के पास पौने छह किलो गांजा एवं गांजा बिक्री से आए 13,500 रुपये बरामद किए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला के अनुसार, दरोगा नीरज त्यागी रविवार की शाम फोर्स संग वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एसओजी टीम भी आ गई। अमृतपुर के पास दो बाइकों सवार तीन लोगों को रोकना चाहा तो तीनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से करीब पौने छह किलो गांजा और 13,500 रुपये नगद मिले। पकड़े गए रामदत्त पुत्र बाबूराम, सुमित नारायण पुत्र रामसेवक और ऊदल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बाइकों के कागजात भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed