फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two middle-aged and died from the cold

ठंड से दो वृद्ध और अधेड़ की मौत

Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two middle-aged and died from the cold
मृतक कृष्ण स्वरूप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को ठंड ने दो वृद्ध और एक अधेड़ को अपना शिकार बनाया। फफूंद के मोहल्ला लोधियान में ठंड से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर गई। परिजनों ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं अछल्दा के दिवरिया गांव में एक वृद्धा की और गांव सुभानपुर में वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला लोधियान निवासी कृष्ण स्वरुप उर्फ  पप्पू राजपूत (45) पुत्र रामेश्वर दयाल रोज की तरह मंगलवार को खाना खाकर सो गए। रोज वह सुबह पांच बजे उठ जाते थे। बुधवार को न उठने पर साढ़े पांच बजे परिजनों ने उठाया तो उनकी मौत हो चुकी थी। घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष डीपी सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। मृतक के बडे़ भाई राम स्वरूप ने बताया कि सर्दी लगने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी तो तहसीलदार सदर प्रेमनारायण प्रजापति मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की आर्थिक हालत कमजोर है। उसकी चार बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन


वहीं अछल्दा के गांव दिवरिया के नगला गंगू में शक्करवती (62) पत्नी घासी राम रात को खाना खाकर लेट गई। सुबह चार बजे अचानक ठंड लगने से उनकी तबियत बिगड़ने लगी। ज्यादा हालत बिगड़ते देख परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल ले जाते रास्ते में वृद्ध महिला की मौत हो गई। प्रधान कौशल किशोर ने लेखपाल को वृद्धा की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अछल्दा क्षेत्र के गांव सुभानपर में शादीलाल (60) पुत्र लालता प्रसाद बुधवार सुबह सात बजे शौच क्रिया के लिए खेत पर गए थे।

लौटने पर घर के बाहर ठंडे पानी से हाथ पांव धुलने के बाद गश खाकर गिर पड़े। जब परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजन बेहोशी की हालत में सीएचसी ले आए। जहां डाक्टरों ने हालत में सुधार न होते देख सैफई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी है। इधर थाना पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed