{"_id":"62f7ebb1e838303a15289346","slug":"two-members-of-illegal-arms-making-gang-arrested-auraiya-news-knp7127597170","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक आम के बाग से पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुछ बने व अधबने असलहों के साथ उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग असलहा बनाकर बेचते थे।
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ऐरवाकटरा क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने का काम हो रहा है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रघुनाथपुर गांव स्थित एक आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोग हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रज्जन दिवाकर निवासी ऐरवा पछेला व सुखबीर सिंह यादव निवासी सबलपुर बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर बाग से चार देशी तमंचे, एक बंदूक, खोखे के अलावा अर्ध निर्मित तमंचा मिला है। साथ ही असलहा बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण भी बरामद किए हैं। पकड़े दोनों का आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोगों की मांग के अनुसार अपने अन्य साथियों के साथ अवैध असलहा तैयार करते थे। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।