फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two laborers injured in horrific accident recover, sent home

ट्राला-डीसीएम हादसारू अस्पताल में एक घायल का चल रहा इलाज

Fri, 05 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two laborers injured in horrific accident recover, sent home
फोटो05एयूआरपी 08- अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर भेजे जा रहे श्रमिकों को राशन, खाना व नगद सहायता प? - फोटो : AURAIYA
फोटो05एयूआरपी 08- अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद श्रमिकों को राशन देकर घर रवाना करते एडीएम एमपी सिंह।
विज्ञापन

भीषण हादसे में घायल दो मजदूर ठीक हुए, घर भेजे गए
कानपुर-इटावा हाईवे पर 16 मई को डीसीएम-ट्राला भिड़ंत में 29 श्रमिकों की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई को डीसीएम-ट्राला भिड़ंत में घायल दो श्रमिकों के ठीक होने पर शुक्रवार को सैफई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर एडीएम (न्यायिक) एमपी सिंह ने सैफई पहुंचकर घायलों को दो एंबुलेंस से राजस्व निरीक्षकों व सुरक्षा कर्मियों के साथ उनके घर भिजवाया। एडीएम ने दोनों श्रमिकों को राशन व लंच पैकेट आदि भी उपलब्ध कराया।

इस भीषण हादसे में घायल अर्जुन कुमार पुत्र अनंत मेहतो निवासी साहिबगंज मुजफ्फरनगर बिहार व अरविंद कुमार पुत्र रामछत्तर चौहान निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश को सैफई अस्पताल से आराम मिलने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। अब सैफई में एक घायल श्रमिक भर्ती है, उसका इलाज हो रहा है। मालूम हो कि 16 मई को सड़क के किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में चून की बोरियों के नीचे दबने से दम घुटने से 26 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी, तीन ने बाद में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed