{"_id":"68aa0ba725468f7ba406a204","slug":"two-injured-in-bike-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130525-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
Sun, 24 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। रतनपुर गांव की सड़क पर शनिवार रात को दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार युवक घायल हो गए। सीएचसी में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर किया।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदौली निवासी मोहित सिंह (22) शनिवार रात आठ बजे बाइक से समायन गांव में अपनी मौसी के घर जा रहा था। मोहित बाइक से रतनपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी सामने से आई समायन गांव निवासी अरमान अली (25) की बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख मोहित व अरमान को सैफई रेफर किया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि सीएचसी से दोनों घायलों को सैफई भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)