{"_id":"62a0ea133f9f91432510b7b7","slug":"two-injured-in-a-collision-between-a-container-and-a-truck-auraiya-news-knp701344574","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर व ट्रक की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर व ट्रक की भिड़ंत में दो घायल
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी-22- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर। दिबियापुर मार्ग पर चिचौली के पास मंगलवार की रात ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक का चालक और कंटेनर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
चालक सत्तार निवासी डालाबाग हरियाणा ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे ट्रक लेकर दिबियापुर की ओर जा रहा था। चिचौली स्थित सेंगुर नदी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह और कंटेनर का क्लीनर सुनील गौतम निवासी, कुइया प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर का चालक व ट्रक का क्लीनर मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, हादसा होने के बाद सड़क पर जाम लग गया। ककोर चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर को सड़क से हटवाया। रात करीब 12 बजे यातायात सामान्य हो सका। दिबियापुर थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 08एयूआरपी-23- घायल क्लीनर। संवाद- फोटो : AURAIYA