फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two hundred bucks for two , take appointment letter

दो सौ रुपये दो, नियुक्ति पत्र लो

Thu, 30 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 30 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two hundred bucks for two , take appointment letter

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के नाम पर दो-दो सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र जल्दी लेने के चक्कर में शिक्षामित्र मजबूरी में दो-दो सौ रुपये दे भी रहे हैं। कई शिक्षामित्रों ने दबी जुबां से बताया कि अगर रुपये न दिए तो नियुक्ति कब मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन



 
कांशीराम कालोनी स्थित बीआरसी परिसर में शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक बनने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। यूं तो नियुक्ति पत्र देने के एवज में एक भी रुपया नहीं लगता, लेकिन विभागीय मनमानी शिक्षामित्रों पर हावी है।
विज्ञापन




गुरुवार को बीआरसी परिसर में 100 शिक्षामित्र नियुक्ति पत्र लेने को कतार में खड़े थे। बीआरसी परिसर में तैनात एक समन्वयक, एक दो अन्य कर्मचारी शिक्षामित्रों से दो-दो सौ रुपये लेकर उन्हें नियुक्ति पत्र दे रहे थे। जैसे ही कैमरे का फ्लैश चमका तो बीआरसी परिसर में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दो-तीन शिक्षामित्रों ने नाम न छापे जाने के शर्त पर बताया कि बीआरसी में नियुक्ति पत्र देने के नाम पर रुपये लेने का खेल चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को अगर रुपया न दिया तो नियुक्ति पत्र मिलना नामुकिन लगता है।



ऐसा नहीं कि उच्चाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के नाम पर रुपये लेने की जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारी मौन साधे हैं।


 
:
सब कुछ है अब आधा-आधा - औरैया। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने में सब कुछ है, अब आधा-आधा कहावत पर काम किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जो भी रुपये वसूले जा रहे हैं, उनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक आधा-आधा किया जा रहा है।


 
 
आपका का क्या होगा...- भले ही विभागीय अधिकारियों ने सभी शिक्षामित्रों को किसी कर्मचारी को रुपये न देने की हिदायत दी हो, लेकिन गुरुवार को बीआरसी परिसर में सभी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। अगर कोई शिक्षामित्र अपनी जुबान खोलता है तो उससे कहा जाता है कि आपका का क्या होगा जनाब, काम तो हमें ही करना है।



 
अगर नियुक्ति पत्र दिए जाने के नाम पर रुपयों की वसूली की जा रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार श्रीवास, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed