फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two houses caught fire, household ashes

औरैयाःदो घरों में लगी आग, गृहस्थी राख

Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
two houses caught fire, household ashes
घर में लगी आग बुझाते फायर बिग्रेड कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नीमहार में अज्ञात कारणों के चलते दो घरों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव नीमहार निवासी साबिर अली पुत्र तेज अली के घर पर शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग और भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी इसरार पुत्र रज्जाक के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया पर तब तक दोनों घरों की गृहस्थी राख हो गई। पीड़ित साबिर अली और इसरार ने बताया कि आग में गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। वहीं घर में रखी धान की फसल भी जल गई है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed