फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two groups clashed after a car accident; action taken under breach of peace laws.

Auraiya News: कार टकराने पर भिड़े दो पक्ष, शांतिभंग के तहत कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed after a car accident; action taken under breach of peace laws.
बिधूना। कस्बा के किशनी रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के पास वाहन टकराने पर दो पक्षों में हुए विवाद हो गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना कुदरकोट के गांव शंकरपुर निवासी आर्यन सोमवार को तहसील की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसकी कार किशनी रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के पास मैनपुरी थाना करहल के गांव गढ़िया निवासी हिमांशु की कार से टकरा गई। इसको लेकर हिमांशु अपने अन्य साथियों के साथ आर्यन की कार को रोककर मारपीट करने लगे। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आर्यन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed