{"_id":"67a79b09484e4f6e9d08096e","slug":"two-employees-including-doctor-missing-notice-auraiya-news-c-211-1-aur1006-122154-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डॉक्टर समेत दो कर्मचारी नदारद, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डॉक्टर समेत दो कर्मचारी नदारद, नोटिस
Sat, 08 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर व दो स्टाफ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस देने व वेतन काटने के निर्देश दिए।
शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों का जायजा लेने को पहुंचे थे। उन्होंने दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां डॉ. शशिराज 27 जनवरी से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं। वह मौके पर नहीं मिलीं। इसे अलावा दो अन्य कर्मचारी भी गैरहाजिर पाए गए।
इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोटिस देने के बाद सभी का वेतन काटा जाएगा। बाद में एसीएमओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सप्ताह कार्यक्रम की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
बताया कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होगा, इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर, किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को यह दवा अवश्य दिलाएं।
दवा सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों पर निशुल्क खिलाई जाएगी। गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह दवा नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर खिलाएं।
सीएमओ ने देखीं व्यवस्थाएं
औरैया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को ककोर पीएचसी का निरीक्षण किया। वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। (संवाद)