फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two employees found missing in inspection, sought answer

निरीक्षण में नदारद मिले दो कर्मचारी, मांगा जवाब

Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two employees found missing in inspection, sought answer
बिधूना स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का स्टाक व रखरखाव देखते एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। क्षेत्र के एक घर से बड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं की बरामदगी के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सरकारी अस्पतालों पर स्टाक चेक कर हकीकत परखी जा रही है। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बिधूना सीएचसी का निरीक्षण कर दवाओं का स्टाक जांचा।
विज्ञापन

बिधूना स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने सबसे पहले डाक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। यहां पर दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद वह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सचान के साथ स्टोर रूम पहुंचे। यहां पर सरकारी स्टाक में दर्ज दवाइयों का विवरण देख उनका रखरखाव देखा। प्रसव कक्ष समेत अन्य वार्डों में जाकर साफ-सफाई देखी।
विज्ञापन

अस्पताल में लगे वाटर कूलर की खराब टोंटी व हैंडपंप के पास गंदगी व जलभराव देख नाराजगी जताई। एसीएमओ ने बताया कि जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीबीसी मशीन दो दिन के अंदर चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर में बनी पानी की टंकी की लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डा. सिद्धार्थ वर्मा, फार्मासिस्ट नीरज गुप्ता, विवेक गुप्ता, पद्म सिंह, अनुम अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed