फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two doctors were absent and the floor of the general ward was found uprooted.

Auraiya News: दो डॉक्टर अनुपस्थित, उखड़ा मिला जनरल वार्ड का फर्श

Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two doctors were absent and the floor of the general ward was found uprooted.
फोटो-10-उप​स्थिति रजिस्टर देखते सीएमओ। संवाद
दिबियापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर में अधीक्षक के हस्ताक्षर नहीं थे। डॉ. शिखा राजपूत व आरबीएसके के डॉ. शैलेंद्र कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। वहीं जनरल वार्ड का फर्श उखड़ा मिला।
विज्ञापन

सीएमओ को कोल्ड चेन व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर सीएमओ ने लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। जनरल वार्ड, इमरजेंसी और ओपीडी के निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड के कमरे का फर्श उखड़ा हुआ पाया गया। सीएमओ ने फार्मासिस्ट मृदुल पाल को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के अंदर कर्मचारियों की बाइकें खड़ी मिलने पर बाइकों को परिसर के बाहर किए जाने के निर्देश दिए। मरीजों की तरफ से सीबीसी जांच न होने की शिकायत पर सीएमओ ने बताया कि केमिकल उपलब्ध न होने के कारण जांच फिलहाल बंद है लेकिन दो-तीन दिनों में इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में खड़ी कंडम एंबुलेंस के संबंध में कहा कि पूर्व में नीलामी के लिए टेंडर निकाला गया था, इसकी दोबारा नीलामी कराई जाएगी। उधर, निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया गया।
इससे पहले उपस्थिति रजिस्टर सीएमओ ने देखा तो सीएचसी अधीक्षक का नाम दर्ज न होने और हस्ताक्षर न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अधीक्षक नियमित रूप से रजिस्टर में नाम लिखकर अपनी उपस्थिति दर्ज करें। वहीं वार्ड में गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मी शोभा देवी और सोनू का एक सप्ताह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रश्मि यादव, काजल, बीपीएम अश्वनी कुमार, हिमांशु चंदन, उमाशंकर और स्टाफ नर्स अंशु शाक्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed