{"_id":"0a6b4cf3ca954aa56e21a53042016fb7","slug":"two-died-in-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पुराने पावर हाउस के पास बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच घंटे तक बिधूना-औरैया और कन्नौज-कानपुर मार्ग जाम रखा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लच्छीराम पुर्वा निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र राजाराम मंगलवार सुबह भतीजे विकास (25) पुत्र घनश्याम के साथ बाइक से बिधूना जा रहे थे। बेला थाना क्षेत्र में पुराने पावर हाउस के पास पीछे से आ रही बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर शव रख बिधूना-औरैया, कन्नौज-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही बेला थानाध्यक्ष उपेंद्र राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने कार पकड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन
बाद में एसडीएम बिधूना मदनचंद्र दुबे व सीओ अजीतमल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन देते हुए पांच घंटे बाद जाम खुलवाया। उधर गंभीर रूप से घायल विकास को सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।