{"_id":"800a7c1408f6b949196f6ff819608bf9","slug":"two-died-in-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने दो युवकों को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम ने दो युवकों को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड भाऊपुर गांव के पास बेकाबू डीसीएम ने दो युवकों को रौंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हाइवे पर रिलायंस कंपनी की लाइन बिछा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों को जिला अस्पताल ले आई।
कानपुर देहात के मुजफ्फरपुर निवासी दीपक कठेरिया (25) पुत्र सर्वेश कठेरिया अपने साथी राजू कठेरिया (22) पुत्र रामकेश निवासी छोटी बहेड़ी के साथ गांव भाऊपुर के पास रिलायंस की लाइन बिछा रहे थे। तभी इटावा की ओर से आ रही डीसीएम का टायर फट जाने से वह बेकाबू हो गई। जब तक चालक की कुछ समझ में आता काम कर रहे दीपक व राजू पर डीसीएम चढ़ गई। टक्कर लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि चालक सुभाष सिंह निवासी कुरावली जनपद मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मृतकों को जिला अस्पताल ले जाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।