फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two children died due to diarrhea, nine got sick

डायरिया से दो बच्चों की मौत, नौ लोग मिले बीमार

Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two children died due to diarrhea, nine got sick
चारपाई पर बीमार पड़े वृद्ध गंगाधर। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला (औरैया)। तेज धूप और घरों के अंदर उमस भरी गर्मी कहर बरपा रही है। बच्चे, बुजुर्ग और युवा डिहाइड्रेशन, डायरिया और हीटस्ट्रोक जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर बेला के पुर्वा दूजे में एक ही परिवार के दो बच्चों की डायरिया से मौत हो गई, जबकि गांव में कई लोग बीमार हैं। संक्रामक रोग फैलने की जानकारी होने पर सीएमओ स्वास्थ्य अधिकारियों संग पहुंचीं। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने जांच कर बीमार लोगों को दवाइयां दीं। गंभीर रूप से बीमार दो बच्चों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के राज कमल के पुत्र मनीष (4) की शुक्रवार रात उल्टी-दस्त होने के बाद मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को उनके बड़े भाई राजवीर के बेटे ललित (8) की भी उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई थी। राज कमल और राजवीर ने बताया कि अचानक बच्चों की तबियत खराब हुई थी। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने से पहले हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मनीष की इटावा इलाज के लिए लेकर जाते वक्त मौत हुई, जबकि ललित की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हुई। घर पर रानी पुत्री राजवीर, जैकी पुत्र राजवीर को बीमार होने पर कानपुर के निजी अस्पताल व राजकमल की पत्नी मोहिनी व बेटे अक्षांश को बेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव में कार्तिक (11) पुत्र बृजकिशोर, नंदिनी (1) पुत्री शिवकुमार, सोमवती(25) पत्नी कुलदीप, आरोही (2) पुत्री अनुराग, गंगाधर (80) स्वास्थ्य टीम को बीमार मिले।

 बच्चों की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद

बच्चों की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed