{"_id":"699df1ea031fc1990c048ae4","slug":"two-brothers-convicted-of-sc-st-offences-sentenced-to-five-years-in-prison-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140365-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एससी-एसटी के दोषी दो भाइयों को पांच-पांच साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एससी-एसटी के दोषी दो भाइयों को पांच-पांच साल की सजा
Wed, 25 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के करीब 10 साल पुराने एक मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी विकास गोस्वामी ने पीटने और जातिसूचक गालियां देने के मामले में दो सगे भाइयों रामवीर और रविंद्र को दोषी करार दिया।
कोर्ट ने दोनों भाइयों को पांच-पांच साल की सजा दी है। इसके अलावा 22-22 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। मामला जून 2016 का है। कोतवाली बिधूना के गांव नगला ताल निवासी जसवंत सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके चाचा विश्राम सिंह ने बटाई पर खेत लेकर मूंग की फसल बोई थी।
13 जून 2016 की सुबह गांव के ही रामवीर, रविंद्र, विनोद व भूरे खेत में जबरन जानवर चरा रहे थे। जब विश्राम सिंह ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसी दिन दोपहर में जब वादी अपने चाचा-चाची को दवा दिलाने बिधूना जा रहा था, तभी नगला यादव मोड़ के पास चारों भाइयों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में विश्राम सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
मामले की सुनवाई के दौरान ही दो आरोपी भाइयों भूरे व विनोद की मौत हो गई, जिसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई समाप्त कर दी गई थी। शेष दो भाइयों, रामवीर व रविंद्र के खिलाफ सुनवाई जारी रही। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद रामवीर और रविंद्र को दोषी पाया। कोर्ट ने दोनों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को हिरासत में लेकर जिला कारागार इटावा भेज दिया गया है।