फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two arrested for selling fake jewelery to jewelers

औरैयाः ज्वैलर्स को नकली जेवर बेचने में दो गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling fake jewelery to jewelers
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। ज्वैलर्स को नकली जेवर बेचने और युवक को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने बताया कि उमरैन के दो सुनारों संग तीन लोगों ने जालसाजी की थी। तीनों आरोपियों ने ज्वैलर्स को नकली जेवर गिरवी रखकर रुपये ले लिए थे। एक साल तक तीनों लोग जेवर नहीं लेने आए तब ज्वैलर्स को शक हुआ। ज्वैलर्स ने तीनों आरोपियों के दोस्त अंशुल गुप्ता से इस मामले में पूछताछ की। अंशुल ने जब अपने तीनों साथियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने धमकी दी।
विज्ञापन

अंशुल ने इस संबंध में ऐरवाकटरा थाने में तीनों आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की और बुधवार रात किशनी रोड पर जयसिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से देईपुर निवासी शिवम यादव व मैनपुरी के किशनी कटरा गांव निवासी राहुल उर्फ नीतू यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अब इनके तीसरे साथी की तलाश में लगी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed