{"_id":"5e0395988ebc3e87d0130579","slug":"tulsi-day-celebrated-by-worshiping-told-the-merits-auraiya-news-knp534389172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन कर मनाया तुलसी दिवस, बताईं खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन कर मनाया तुलसी दिवस, बताईं खूबियां
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं पूजन करतीं हुईं
- फोटो : AURAIYA
महिलाओं की समाजसेवी संस्था तुलसी ने बुधवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया। इस दौरान महिलाओं ने तुलसी पूजन करने के साथ ही मौजूद लोगों को तुलसी की खूबियां बताईं।
एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिलाओं की तुलसी शाखा के बैनर तले शहर के मोहल्ला गुमटी में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तुलसी महिमा का गुणगान करते हुए इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रभारी मीरा गुप्ता ने कहा कि तुलसी हर घर में पूजनीय है।
हमारे जीवन में तुलसी का बहुत महत्व है, इसका हर घर में पूजन होता है। तुलसी से 24 घंटे ऑक्सीजन मिलती है। अध्यक्ष सुनीता गहोई ने कहा कि तुलसी एक औषधि है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से व्यक्ति निरोग रहता है। भगवान भी बिना तुलसी दल के भोग स्वीकार नहीं करते है।
विज्ञापन
सभी लोगों को अपने आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा पोरवाल, लक्ष्मी विश्नोई, प्रभा कटियार, बबिता गुप्ता, क्षमा सोनी, गोल्डी पोरवाल, प्रतिमा सविता, पदमा कटियार, ममता गहोई, सारिका राजावत, ममता विश्नोई, पूनम पोरवाल, सुनीता चौबे, नीलम पोरवाल, मधु शर्मा, उमा गहोई, मालती लक्षकार, सुमन पोरवाल आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं।