फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trucks collided with each other, jammed on Yamuna bridge

आपस में टकराए ट्रक, यमुना पुल पर लगा जाम

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trucks collided with each other, jammed on Yamuna bridge
यमुना पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना पुल पर सुबह आठ बजे दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसेे के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से भाग निकले। इससे पुल पर जाम लग गया। देखते ही देखते पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 10 बजे के करीब पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाना शुरू किया। दोपहर 12 बजे के करीब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इस वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। सोमवार सुबह जालौन की ओर से मौरंग लाद कर आ रहा ट्रक औरैया की ओर से जा रहे ट्रक से टकरा गया। दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने पर यमुना पुल पर जाम लग गया। किसी तरह से क्षेत्रीय लोग एक लेन चालू कराकर छोटे वाहनों को किनारे से निकलवाते रहे।
विज्ञापन

पुल पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले जाम में फंसे कुछ ट्रकों को आगे-पीछे कराकर रास्ता बनाया और फिर दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटवाया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद धीरे-धीरे भारी वाहन व कारें निकलती रहीं। दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर होकर निकाले गए वाहन
पुल पर जाम लगने के कारण औरैया की ओर आने वाले हल्के वाहन और जालौन की ओर जाने वाले सवारी वाहनों को खानपुर से होकर गुजारा गया। इससे जाम में राहगीर परेशान नहीं हुए। वहीं गर्मी में जाम में फंसे रहने के कारण ट्रक चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार हादसे का कारण
जालौन से आने वाले ट्रकों में ओवरलोड मौरंग लाई जाती है। पुल पर चढ़ाई होने के कारण कुछ दूर पहले से ही ट्रक चालक रफ्तार तेज कर देते हैं। पुल उतरते ही रफ्तार नियंत्रित नहीं हो पाती और हादसा हो जाता है।

 पुल पर जाम लगने के कारण खड़े ट्रक।संवाद

पुल पर जाम लगने के कारण खड़े ट्रक।संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed