फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck stuck in potholes, jammed for four hours

सड़क के गड्ढों में फंसा ट्रक, चार घंटे लगा जाम

Wed, 09 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck in potholes, jammed for four hours
गहरे गड्ढे में फं सा मौरंग भरा ट्रक। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी (औैरैया)। रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ गहरे गड्ढे होने से रोजाना जाम लग रहा है। बुधवार को भी कंचौसी क्रासिंग पर सुबह आठ बजे एक ट्रक गड्ढों में फंस गया। इससे दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला, तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

औरैया की तरफ से मौरंग लेकर कन्नौज जा रहा एक ट्रक क्रासिंग से पहले खराब सड़क के गड्ढों में फंस गया। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सुबह आठ बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे तक लगा रहा। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रक निकाला गया।
विज्ञापन

जिसके बाद जाम खुला। कस्बे के सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, पिल्लू खान, किशोरी लाल राजपूत, रामू तिवारी, जगदीश शर्मा आदि ने बताया कि रेलवे व डीएफसी अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण आए दिन जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया-कानपुर देहात की रेलवे क्रासिंग पर आवागमन बंद होने के कारण इस मार्ग पर लोड बढ़ गया है। इसकी वजह यह समस्या सभी के लिए नासूर बन गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अंकित कुरैशी ने बताया कि रेलवे से एनओसी न मिल पाने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। एनओसी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed