{"_id":"649dcca0c24b2e843908ad09","slug":"truck-rammed-sleeping-driver-death-auraiya-news-c-12-1-311822-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सो रहे चालक पर ट्रक चढ़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सो रहे चालक पर ट्रक चढ़ा, मौत
विज्ञापन
बिधूना। ट्रक बैक करते समय पहिया चढ़ने से दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। उसकी मिनी पीजीआई सैफई में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
हरदोई जिले के थाना मझला गांव रसूलपुर के रोहित कुमार (35) साथी ट्रक चालक हरदोई के माधवगढ़ निवासी दिनेश के साथ झांसी गया था। बुधवार की रात मौरंग लादकर वापस हरदोई के लिए निकले थे। लंबा सफर तय करने की वजह से दोनों चालक बिधूना-भरथना मार्ग पर चिरुकुआ पुलिया पास रुके। एक ही ट्रक के नीचे सड़क पर लेटकर दोनों आराम करने लगे।
गुरुवार सुबह करीब सात बजे हल्की बारिश होने पर दिनेश ट्रक पर चढ़ गया। वह ट्रक बैक कर रहा था, तभी ट्रक का पहिया सड़क पर सो रहे चालक रोहित पर चढ़ गया। इससे रोहित की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर दिनेश ने ट्रक आगे करके बंद किया और नीचे जाकर देखा तो रोहित लहूलुहान पड़ा था। रोहित को लेकर दिनेश सीएचसी बिधूना पहुंचा।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रोहित को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रोहित के परिजन को सूचना दी गई। देर रात रोहित के परिजन पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सड़क पर लेटे चालक के पैरों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।