फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck axle broken on loop line, jammed for one and a half hours

लूप लाइन पर टूटा ट्रक का एक्सेल, ड़ेढ़ घंटे लगा जाम

Tue, 08 Feb 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Truck axle broken on loop line, jammed for one and a half hours
क्रासिंग के पास खड़ा खराब ट्रक। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर 13 बी पर रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे मौरंग से लदे एक ट्रक का एक्सल लूप लाइन पर टूट गया। इससे औरैया-बिधूना मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर क्रासिंग से होकर गुजरने वाली छह से ज्यादा ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन

बिधूना से मौरंग से लदा एक ट्रक रविवार रात को औरैया आ रहा था। अछल्दा के रेलवे क्रासिंग 13 बी की लूप लाइन पर ट्रक का एक्सेल अचानक से टूट गया। इससे ट्रक जहां का तहां खड़ा हो गया। यह देख गेट मैन ने रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इमरजेंसी बूम लगाया। आरपीएफ जवान भी सक्रिय हुए। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को लूप लाइन से हटवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर धीमी गति से मालदा टाउन दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को धीमी के गति से गुजारा गया। स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार ने बताया कि 10 बजकर 28 मिनट ट्रक खराब हुआ था। 10 बजकर 55 मिनट पर ट्रक को टोचिंग कर हटवाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed