Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Troubled by water shortage, a young man climbed a mobile tower.

Auraiya News: पानी की किल्लत से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Mon, 18 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Troubled by water shortage, a young man climbed a mobile tower.
औरैया। थाना फफूंद क्षेत्र के मिश्रीपुर दौलतपुर गांव में पानी की किल्लत से परेशान होकर एक युवक सदर कोतवाली के गांव मालेपुर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों के समझाने के बाद युवक को नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फफूंद के गांव मिश्रीपुर दौलतपुर निवासी दिनेश (30) की जमीन पर पिछले करीब 20 सालों से एक सरकारी हैंडपंप लगा है। इस हैंडपंप से न सिर्फ दिनेश का परिवार और आस-पड़ोस के लोग भी पानी लेते हैं। आरोप है कि दिनेश के चाचा ने कुछ समय पहले इस हैंडपंप में अपनी सबमर्सिबल की मोटर डाल ली थी।
विज्ञापन

भतीजे दिनेश का कहना है कि चाचा सबमर्सिबल चलाकर मवेशियों को नहलाने में रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद करते थे। इसी शिकायत उसने ब्लॉक कार्यालय में कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत से आक्रोशित होकर चाचा जयकरन ने न सिर्फ अपनी सबमर्सिबल मोटर निकाली बल्कि हैंडपंप को भी उखाड़कर अपने घर के अंदर रख लिया। इससे उसने पानी के संकट से जूझना पड़ा। रविवार को नाराज भतीजा सदर कोतवाली के गांव मालेपुर पहुंचा और वहां लगे मोबाइल टावर में चढ गया। ग्रामीणों ने युवक को टावर पर देख पुलिस को सूचना दी।

जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को भी इसकी सूचना दी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने युवक को समझाया। करीब एक घंटे बाद युवक टावर से नीचे आ गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक को समझाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed