{"_id":"6259b7a7c345c93fe201cee0","slug":"trolley-returning-from-ambedkar-procession-overturned-four-injured-auraiya-news-knp6914156147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जुलूस से लौटी रही ट्राली पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जुलूस से लौटी रही ट्राली पलटी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना। कुंवरदेवपुर-कटघरा मार्ग पर गुरुवार की रात आंबेडकर जुलूस से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर बैठे चार लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी अयाना में भेजा गया।
अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवरपुर में गुरुवार को आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आसपास के गांवों के भ्रमण के लिए निकले। देर रात जुलूस में शामिल लोग घर लौट रहे थे।
कुंवरदेवपुर-कटघरा मार्ग पर चालक हरीशकांत ने संतुलन खो दिया इससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में कुंवरदेवरपुर की रजनी, रेशमा, श्यामबाबू व आशीष घायल हो गए। ट्रॉली पलटने की आवाज से ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को ट्रॉली से निकालकर सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।