{"_id":"603546038ebc3ee9456ea429","slug":"tree-guard-broaken-duw-to-no-care-auraiya-news-knp6137278168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्री गार्ड गायब, पौधे खा गए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्री गार्ड गायब, पौधे खा गए मवेशी
विज्ञापन
विकास भवन के बाहर टूटे ट्री गार्ड।
- फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन हरियाली नजर नहीं आ रही। हाल ये है कि विकास भवन के बाहर ही कहीं ट्री गार्ड गायब हैं तो कहीं टूटे पड़े हैं। पौधों को मवेशी चर गए। जो पौधे बचे, वो देखरेख के अभाव में मुरझा गए। अब संबंधित अधिकारी स्टाफ के अभाव में देखरेख न हो पाने की बात कह रहे हैं।
जिले में प्रतिवर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थानों व सरकारी भूमि के अलावा सड़कों के दोनों तरफ पौधे रोपे जाते हैं। इसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है।
इसके बावजूद देखरेख के अभाव में हरियाली नहीं दिख रही है। ट्री गार्ड टूटे पड़े हैं। वहीं, पौधे भी या तो सूख गए हैं या फिर उन्हें मवेशी खा गए हैं। जिला मुख्यालय और विकास भवन सहित पूरे जिले में यही स्थिति है। कलक्ट्रेट और विकास भवन के समीप सरकारी जमीन पर वन विभाग ने इस वर्ष भारी संख्या में पौधे लगवाए थे। जिनकी सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री गार्ड भी लगवाए थे। लेकिन ये सभी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जुलाई में और अच्छे पौधे लगाएंगे। पौधों और ट्री गार्ड को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग में स्टाफ का अभाव है, जिससे हर जगह पेड़ों की रखवाली करना संभव नहीं है। - सुंदरेशा, प्रभारी वन अधिकारी