फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tree and poll fell due to storm

आंधी ने बरपाया कहर, कहीं बिजली के खंभे तो कहीं गिरे पेड़

Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
tree and poll fell due to storm
औरैया। सोमवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी व बारिश से कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ टूट गए। पूरी रात बिजली गुल रही। आंधी का सबसे ज्यादा असर दिबियापुर और अजीतमल क्षेत्र में रहा। मंगलवार सुबह से ही बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विद्युत लाइन ठीक करने के साथ ही तारों पर गिरे पेड़ हटवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

तेज आंधी में शहरी क्षेत्र के बिजली घर के पास पेड़ गिर गया। इसके साथ ही कनारपुर में चार, पीपरपुर और जौंरा में भी खंभे गिरने से इन इलाकों की बिजली गुल रही। जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि रात में आई आंधी से गिरे पेड़ हटवा दिए गए हैं। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र में सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब आई तेज आंधी से यमुना के किनारे बसे बीहड़ी क्षेत्र के गांव मलगवां के आसपास कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। मलगवां मंदिर निवासी रमेश की भैंस बिजली के खंभे के नीचे दबकर घायल हो गई। एक पड़िया और बछिया की मौत हो गई। गांव की ऊषा देवी व महावीर सिंह के निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर भी गिर गए। अनंतराम ग्रामीण फीडर से जुड़े छह खंभे टूट गए। सड़कों पर कई पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर राजस्व और विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे। जेई राजवीर सिंह ने बताया कि आंधी से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दिबियापुर में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। इससे ककराही बाजार व भगवतीगंज फीडर की बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर तार टूट गए। सैनिक नगर फीडर के भट्ठा बस्ती व गांव बहादुरपुर में दो खंभे गिर गए। गेल कंप्रेशर स्टेशन के पास एक पेड़ बिजली की लाइन गिर गया। ककराही बाजार फीडर व भगवती गंज फीडर की बिजली सुबह आठ बजे बहाल हुई। सैनिक नगर फीडर से जुडे़ गांवों की बिजली मंगलवार दोपहर 12 बजे सुचारु हुई। उपभोक्ता पानी के लिए भी परेशान रहे। अवर अभियंता राजेश कुमार के अनुसार सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर ली गई है।
टिन शेड कार पर गिरा
दिबियापुर। तेज आंधी के कारण रात में कई स्थानों पर टिन शेड उड़ गए। नगर के एक पेट्रोल पंप पर टिन शेड कार पर गिर गया। अन्य स्थानों पर भी काफी नुकसान हुआ। (संवाद)

वोल्टेज बढ़ने से विद्युत उपकरण फुंके
बिधूना। नगर के किशोरगंज वार्ड में आंधी के दौरान वोल्टेज बढ़ने कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। मंगलवार तड़के 3:45 बजे प्रतिभा लक्ष्मी, संजय, राजेश, शीलू के घरों में लगें इनवर्टर, पंखा समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। सुबह लाइनमैन ने लाइन ठीक की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed