{"_id":"2b468296a7205bb938e9a2ccc97dd674","slug":"treat-the-disease-are-the-garbage-dump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी को दावत दे रहे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी को दावत दे रहे कूड़े के ढेर
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के मोहल्ले में फैला कचरा लोगों को बीमार कर रहा है। संक्रमण के भय से परेशान आजाद नगर, गांधीनगर मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से गंदगी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण गंदगी फैल रही है।
कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर, गांधीनगर, पुराना हाइवे कोना में सफाई कर्मियों की हीलाहवाली से कूड़े के ढेर लगे है। इन ढेरों में मंडराते छुट्टा जानवर गंदगी को चारो ओर फैला रहे है। लोगों का घर से निकलना दुश्वार है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
अखिलेश कुमार, कार्तिक, रामवीर सिंह, विमल कुमार, बाबूराम, सर्वेश कुमार ने बताया कि तेज धूप होने से अब कूड़े के ढेर से सड़ांध उठने लगी है। सफाई कर्मियों से अगर सफाई करने व कूड़ा उठाने के लिए कहो तो वह अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत से कूड़े के ढेर हटवाने की मांग की है।