फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Travels bus agent had a fight over extortion

Auraiya News: ट्रैवल्स बस के एजेंट से रंगदारी को लेकर हुई थी मारपीट

Sat, 01 Jul 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Travels bus agent had a fight over extortion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अजीतमल। बाबरपुर कस्बा में बुधवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें ट्रैवल्स एजेंट के साथ रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।
पीड़ित अंकित तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार रात वह बाबरपुर कस्बा स्थित अपनी ट्रैवल्स की दुकान पर बैठा था। एक कार से छह लोग आए, जिन्होंने बस और ट्रैक्टर आदि चलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था।
विज्ञापन

दुकान पर बैठे उसके साथी राजीव दोहरे के साथ गाली-गलौज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवाजी दुबे, विनय, रितिक, रामू दुबे, वीनू सविता, हिमांशु दुबे समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि इस घटना में आजादनगर अजीतमल निवासी शिवाजी दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 10 बजे अंकित तिवारी ने उसको कॉल कर भटा रोड बाबरपुर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसपर वह अपने साथी हिंमाशु दुबे व जय दोहरे के साथ बाइक ने भटा रोड जा रहा था। मुगल रोड पर मौजूद कौस्तुभ तिवारी, प्रशांत दुबे, विपुल अवस्थी, दीपक सेंगर व दिलीप राजपूत ने जय दोहरे के साथ जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे। विरोध कर पर आरोपी मारने के लिए दौड़े। इसपर वह बाइक मोड़कर भागने लगे तभी कौस्तुभ तिवारी व विपुल अवस्थी ने तमंचे से फायरिंग करते हुए धमकी दी यदि भागने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। रुक जाने पर आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों व तमंचों की बट से बुरी तरह मारपीट कर दी। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article