{"_id":"6a11efdbe7d9f910680362b2","slug":"transformer-blown-for-three-days-half-the-village-without-electricity-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145386-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, आधे गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, आधे गांव की बिजली गुल
Sat, 23 May 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो -28- खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
बिधूना। भीषण गर्मी में भट्ठे जैसी तपन के बीच क्षेत्र के गांव रामपुर बामपुर के ग्रामीण पिछले तीन दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते खराब पड़ा ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया। इससे आधे गांव की बिजली गुल है।
रूपपुर कटरा विद्युत उपकेंद्र के कीरतपुर फीडर पर स्थित रामपुर बामपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले खराब हो गया था। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक कोई भी जांच करने तक नहीं पहुंचा। गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीण दिन-रात परेशान हैं। गांव में लगे समरसेबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं इससे पेयजल संकट गहरा गया है।
ग्रामीण महेश शाक्य, रघुनंदन सिंह, देवेंद्र कुमार, गाेपीराम शाक्य, तोताराम शाक्य, सुरेन्द्र चंद्र, मोनू शाक्य आदि ने बताया कि गांव के आधे हिस्से में बिजली सप्लाई चालू है जबकि आधे गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली का संकट है।
पानी की भारी समस्या बनी हुई है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र रूपपुर कटरा के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है। उपकेंद्र पर कार्य चल रहा है। जल्द ही लाइनमैन भेजकर ट्रांसफार्मर की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उसे बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
गर्मी में बेपटरी हुई बिजली, लोग परेशान
औरैया। गर्मी ने जनपद की विद्युत व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। बिजली जाने का समय तो निर्धारित है लेकिन आने का कोई भी समय न होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हो रही है। विद्युत अधिकारियों से जब इस संबंध में बात की जाती है तो सिर्फ ओवरलोड का हवाला देते हैं।
गर्मी को देखते हुए शहर सहित जनपद में विद्युत व्यवस्था खराब हो चुकी है। कहीं ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग हो रही है तो कहीं फाल्ट लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान समय में बिजली संकट से लोग जूझने को मजबूर हैं। रात के समय में होने वाली कटौती के कारण लोग जागकर रात गुजार रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सिर्फ चार से पांच घंटे तक ही बिजली आ रही है। (संवाद)
-- -
राहत के लिए मशीनों की बढ़ाई जा रही क्षमता
बिधूना। लगातार बढ़ रहे विद्युत लोड से क्षेत्र में हो रही ट्रिपिंग व बिजली कटौती को देखते हुए विद्युत विभाग ने रूपपुर कटरा विद्युत उपकेंद्र पर मशीनों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या को कम करने के लिए लोड बढ़ाया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर और सुचारु बिजली मिल सकेगी।
अवर अभियंता ने बताया कि उपकेंद्र की मशीनों पर अधिक दबाव पड़ने से तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। मशीनों में तकनीकी सुधार करते हुए अंपियरिंग लोड बढ़ाया गया है, ताकि अधिक लोड पड़ने पर भी मशीनें सुचारु रूप से सप्लाई देती रहें। (संवाद)
-- -- --
बिजली की आंख मिचौली से रोष
सहायल। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है ऐसे में बिजली की आंख-मिचौली लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। सहायल कस्बा, लहरापुर, सौंथरा अड्डा और आसपास के गांवों में दिन और रात दोनों समय हो रही कटौती से लोग बेहाल हैं।
कूलर, एसी और पंखे बंद रहने से गर्मी का ज्यादा असर है। सहायल क्षेत्र निवासी सोनू मिश्रा, पवन वाजपेई, अमर सिंह, पम्मू ठाकुर, विकास तोमर, मोनी सिंह, वीटू राजावत ने बताया कि उनके गांव में कई दिनों से दोपहर के समय बिजली कट जाती है और रात में सिर्फ तीन से चार घंटे तक ही विद्युत आपूर्ति मिल पाती है। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन इसका कोई भी समाधान नहीं हो सका। (संवाद)
-- -- -
लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से परेशानी
कंचौसी। भीषण गर्मी में नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अघोषित कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी में जागकर रात बितानी पड़ रही है।
उपभोक्ता आशीष यादव, धर्मवीर, नंदू शर्मा, लारा गुप्ता, चतुर पाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि रात में कई-कई घंटे बिजली गायब रहने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए। गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल हो गया। लोगों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है।
कंचौसी क्षेत्र में असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर, बिहारीपुर उपकेंद्र और कंचौसी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस की हालत खराब हो गई है। दिन और रात में हो रही कटौती से लोगों की नींद खराब हो रही है। सुबह लोगों का पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जेई बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति शेड्यूल के हिसाब से बहाल की जा रही है। गर्मी के कारण फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। (संवाद)