फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Trains fog for hours, memo will run from today

तीन दिनों तक रद्द रही फफूंद कानपुर मेमो आज से चलने की उम्मीद

Wed, 25 Dec 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Trains fog for hours, memo will run from today
फोटो 25एयूआरपी33- सर्दी से निजात पाने के लिए अलाव तापते लोग - फोटो : AURAIYA
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। मंगलवार की रात आने वाली अप अवध एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से बुधवार की दोपहर में फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दोपहर में गोमती एक्सप्रेस गुजरने के बाद दिल्ली जाने के लिए 7 घंटे कोई ट्रेन न मिलने से यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी से फफूंद के साथ, कंचौसी, अछल्दा रेलवे स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

64589 अप व 64590 डाउन कानपुर-फफूंद के बीच चलने वाली मेमो 22 से 25 दिसंबर तक रद रही। सुबह कानपुर जाने वाले यात्री परेशान रहे। 64164-64162 शिकोहाबाद कानपुर मेमो पैसेंजर ट्रेन कंचौसी में साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची। 64153 कानपुर-इटावा मेमो पैसेंजर 5 घंटे देरी दोपहर 1 बजे फफूंद पहुंची।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के विलंब से आने के कारण अछल्दा, फफूंद एवं कंचौसी में यात्री परेशान रहे। मुजफ्फरनगर से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली 19040 अवध एक्सप्रेस रात में 11.44 बजे के स्थान पर 13 घंटे बाद बुधवार दोपहर 12.54 बजे फफूंद पहुंची। दिल्ली की ओर जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस 3 घंटा देरी से 12 बजे फफूंद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

18102 मुरी एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटा देरी से शाम 7 बजे, समाचार लिखे जाने तक 12311 कालका मेल साढ़े 5 घंटा देरी से चल रही है। 15483 महानंदा एक्सप्रेस एवं 12179 अप लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद रही।
गोमती एक्सप्रेस गुजरने के बाद देर शाम तक फफूंद सें दिल्ली के लिए कोई ट्रेन न पहुंचने से यात्री ठिठुरते रहे। कानपुर की ओर जाने वाली 12312 कालका मेल 1 घंटा, 18102 मुरी एक्सप्रेस 3 घंटा, 12420 गोमती एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से फफूंद पहुंची।

जबकि 15484 महानंदा एक्सप्रेस एवं 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहने के कारण यात्री परेशान रहे। फफूंद रेलवे स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार सुबह 6 बजे फफूंद से कानपुर जाने वाली मेमो 22 से 25 दिसंबर तक रद थी। गुरुवार से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर कानपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed