{"_id":"68ae03dde09d5c9be60d0f5a","slug":"training-provided-to-cured-tuberculosis-patients-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130657-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ठीक हुए क्षय रोगियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ठीक हुए क्षय रोगियों को दिया गया प्रशिक्षण
Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। टीबी मुक्त अभियान के तहत सीएचसी में क्षय रोग से विजय पा चुके लोगों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें टीबी रोग से मुक्त हुए लोगों को गांवों में जाकर रोग के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में डॉ. रविभान ने भारत को टीबी मुक्त बनाए जाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, भूख न लगना और तेजी से वजन घटना टीबी रोग के लक्षण हैं। ऐसे मामलों में देरी न करते हुए स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीबी रोग की जांच करानी चाहिए।
बैठक में टीबी रोग से पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों को टीबी चैंपियन के रूप में प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार, आदेश कुमार, श्याम सिंह, डॉ. प्रीती व गौरव सिंह मौजूद रहे। (संवाद)