फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Training farmers unless cracked

किसानों का प्रशिक्षण न कराने पर फटकारा

Tue, 10 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 10 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Training farmers unless cracked
कैंप कार्यालय पर कृषि विभाग की हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने डीडी कृषि को सहकारी समितियों पर बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने बैठक में गैरहाजिर रहने पर एक्सईएन लघु सिंचाई, पीसीडीएफ व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। वहीं किसानों का प्रशिक्षण न कराए जाने जिला उद्यान अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सहकारी समितियों पर बीज न मिलने की शिकायत पर उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव को जल्द बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं कई समितियों पर गेहूं के बीज की गुणवत्ता खराब होने पर नया बीज मंगवाने को कहा। साथ ही दलहन व तिलहन के बीज की कमी को पूरा किए जाने के लिए मांग पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


किसानों को लहसुन, गेंदा व अन्य प्रजातियों के फूलों के बीज की कम उपलब्ध कराने व प्रशिक्षण न कराए जाने पर जिला उद्यान अधिकारी को लताड़ लगाई। साथ ही जल्द प्रशिक्षण कराकर बीज वितरण किए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान बैठक से नदारत एक्सईएन लघु सिंचाई, पीसीडीएफ से नाराजगी जताई। बैठक में डीएम ने नलकूप विभाग की खराब प्रगति पर सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग की समीक्षा में कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी को डांट लगाई। इस मौके पर डीएम ने डीडी कृषि को जिले के किसानों को केसीसी योजना से अधिक से अधिक संख्या में जोडने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान की स्थिति में किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। वहीं कृषि यंत्रों में सरकार द्वारा दी जा रही छूट का भी किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने में सहयोग करें। विद्युत विभाग की शिकायते मिलने पर एक्सईएन विद्युत पंकज शर्मा को विद्युत व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मृदा परीक्षण कराने के लिए डीडी कृषि को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed