{"_id":"621bc51eeb76de182953a28d","slug":"train-services-will-resume-soon-auraiya-news-knp682953393","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद आगरा लखनऊ इंटरसिटी और ऊंचाहार एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद आगरा लखनऊ इंटरसिटी और ऊंचाहार एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। दिसंबर से रद्द चल रहीं आगरा-लखनऊ इंटरसिटी व ऊंचाहार एक्सप्रेस पहली मार्च से चलने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर इन ट्रेनों के लिए एक मार्च से आरक्षण मिलना शुरू हो गया है। ट्रेनें शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेल प्रशासन ने कोहरे को देखते हुए आगरा और लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया था। यह ट्रेन दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन मानी जाती है। इसके साथ ही डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक व अप ऊंचाहार एक्सप्रेस को दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द कर दिया था। इन दोनों ही ट्रेनों का संचालन तीन माह से बंद होने से यात्री परेशान हैं।
दोनों ट्रेनों के संचालन की लगातार मांग उठ रही है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस में पहली मार्च से आरक्षण शुरू हो गए हैं। इससे माना जा रहा है कि दोनों ट्रेेनें एक मार्च से शुरू हो जाएंगी। हालांकि स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश का कहना है कि ट्रेनों का संचालन शुरू होने के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक आदेश नहीं आया है। 28 फरवरी को औपचारिक आदेश आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।