{"_id":"614786668ebc3e144e5cff9f","slug":"train-cleaning-auraiya-news-knp653193183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस के तहत हुई ट्रेनों के अंदर सफाई, लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस के तहत हुई ट्रेनों के अंदर सफाई, लिया फीडबैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। स्वच्छता पखवाड़े के तहत रविवार को दो दिवसीय स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस की शुरुआत हुई। पहले दिन फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में सफाई की गई। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस में शौचालयों में मशीन से सफाई की गई। ट्रेन की खिड़कियों के शीशों, वॉशबेसिन की सफाई की गई। यात्रियों को कोच, प्लेटफार्म व रेलवे लाइन को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। उनसे स्वच्छता संबंधी फीडबैक भी लिया गया। रेल अधिकारियों के अनुसार स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
यात्रियों को ट्रैक पर व इधर उधर कूड़ा न फेंकने, थूकदान व शौचालय का उपयोग करने, स्टेशन पर खड़ी गाड़ी में शौचालय का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 21 व 22 सितंबर को स्वच्छ हास्पिटल दिवस, 23 व 24 सितंबर को स्वच्छ नीर (रेलवे स्टेशनों पर पानी की शुद्धता की जांच करनेे), 25 सितंबर को स्वच्छ आहार दिवस, 26 को स्वच्छ परिसर दिवस आदि आयोजन होंगे।