{"_id":"5eea5f2c8ebc3e42b82f33c1","slug":"train-auraiya-news-knp566091658","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन से 906 प्रवासी श्रमिक विलासपुर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन से 906 प्रवासी श्रमिक विलासपुर रवाना
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जाने वाले 906 प्रवासी मजदूरों को बुधवार की रात तकरीबन 8:45 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया। ट्रेन पर सवार होते समय प्रवासी मजदूरों के चेहरों पर घर पहुंचने की खुशी झलक रही थी। वहीं, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 906 मजदूरों के टिकट कराए गए हैं। इसके लिए 4,43,940 रुपए रेलवे को दिए गए हैं।
इटावा-बिलासपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर शाम 6:45 बजे पहुंची। ट्रेन में पीछे के 12 कोच औरैया जिले के प्रवासी श्रमिकों के लिए आरक्षित रखे गए थे। बसों से स्टेशन पर पहुंचने के बाद श्रमिकों को सैनिटाइज करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्लेटफार्म पर बने गोलों में बैठाया गया। इसके बाद इन्हें कोच में सवार कराया गया।
स्वयं सेवी संस्थाओं सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन के आशीष मिश्रा, दिवाकर पांडेय एवं अल अकबर वेलफेयर के आसिफ राईन, प्रिंस खान, हाफिज गुलजार ने श्रमिकों को पानी, बिस्किुट आदि वितरित किए। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार सभी 906 श्रमिकों को ट्रेन में बैठा दिया गया। ट्रेन 19 घंटे में इटावा से 927 किलोमीटर दूर बिलासपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम एमपी सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम रमेश यादव, तहसीलदार राजकुमार चौधरी, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉॅ. जितेंद्र यादव, टीआई ब्रजेश कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।