{"_id":"64f233c2e4fe70dd010d4824","slug":"traffic-signal-lights-will-be-installed-at-four-intersections-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2459-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें
विज्ञापन
औरैया। सड़क पर बढ़ते वाहनों के लोड और आए दिन लग रहे जाम से जल्द ही लोगों को निजात दिलाने की कोशिश होगी। यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है, जिसमें शहर के चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके आधार पर वाहनों का आवागमन होगा। इसे लेकर पुलिस की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा की गई। इसमें ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का जिले में अभाव होने की बात सामने आई। औरैया शहर समेत अन्य निकायों में बिधूना, दिबियापुर, अजीतमल में इसकी मांग प्रमुख रही। वाहनों के लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की खरीद पर जोर दिया गया। डीएम ने यातायात पुलिस को ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को लेकर प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया था, जिसे पुलिस ने तैयार कर लिया है। शहर के जालौन चौराहा, देवकली खानपुर चौराहा, जेसीज चौराहा व सुभाष चौराहा को पहले चरण में ट्रैफिक सिग्नल लाइटों से लैस करने का खाका तैयार किया गया है।
यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शासन को जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसे तैयार कर लिया गया है। चार चौराहों को प्रथम चरण में शामिल किया गया है। शहर के चारों चौराहे सबसे व्यस्त हैं। यहां अक्सर जाम के हालात बनते हैं। सिग्नल लाइटें लगने के बाद सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा।