{"_id":"66804ae313a8677fb80ac978","slug":"traders-honored-on-bhamashah-jayanti-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113877-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भामाशाह जयंती पर व्यापारियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भामाशाह जयंती पर व्यापारियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
ककोर। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में शुक्रवार रात दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में ‘व्यापारी कल्याण दिवस‘ के रूप में मनाया। जिलाधिकारी ने जनपद के शीर्ष कर दाताओं को प्रशस्ति पत्र व भामाशाह पुरस्कार मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गेल एनटीपीसी के साथ ही सूरज मोटर्स के मालिक राजकुमार सक्सेना को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने उद्योग विभाग के 11 उद्यमियों व निवेशकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत पांच लाभार्थियों को हलवाई टूल किट देते हुए तथा जनपद के प्रमुख व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उद्यमियों व निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह के जीवन चरित्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
उनके नैतिक मूल्यों व आचरणों का अनुपालन स्वयं के जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने नए उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित वरिष्ठ उद्यमियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जिसका लाभ आप सबको अपने व्यापार में मिलेगा। इस अवसर पर उद्योग विभाग, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम, रेशम विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा मत्स्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का सभी के द्वारा अवलोकन करते हुए उत्पादों की सराहना की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।