फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   trader in Lucknow on eight may

आठ को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारी

Sun, 03 May 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 03 May 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
trader in Lucknow on eight may

सपा व्यापार सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वाणिज्य कर समिति चेयरमैन हुलास राय सिंघल ने व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने वाणिज्य कर अधिकारियों को कहा कि वह व्यापारियों का बेवजह उत्पीड़न बंद करें। कहा कि शिकायत पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन



 
आठ मई को लखनऊ के इंदिरा मेमोरियल हाल में व्यापारियों के सम्मेलन में जिले के व्यापारियों को आमंत्रित करने आए  सपा व्यापार सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वाणिज्य कर समिति चेयरमैन हुलासराय सिंघल ने कहा कि सपा सरकार ने सदैव से व्यापारियों के हितों को देखते हुए निर्णय लिए हैं और भविष्य में भी व्यापारियों का हित सर्वोपरि रखा जाएगा।
विज्ञापन



कहा कि व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सम्मेलन में हजारों व्यापारियों को शामिल करने का प्रयास होगा।


 
बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार व्यापारियों की सरकार है। नेताजी ने सदैव व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी हैं और उन्हें न्याय देने व दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता गुप्ता, अनूप गुप्ता, ब्रजेंद्र गुप्ता, पप्पू यादव, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, दिनेश वर्मा, रिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed