फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor trolley recharged with pilgrims, 28 injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 28 घायल

Tue, 04 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Tue, 04 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley recharged with pilgrims, 28 injured
हादसे के बाद मौजूद लोग
प्रसिद्ध शक्तिपीठ गहेसर स्थित महामाई मंदिर से झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार तकरीबन तीन दर्जन लोग घायल हो गए। दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 28 घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम दखनाई निवासी देव सिंह का परिवार गहेसर स्थित महामाई मंदिर पर झंडा चढ़ाने गया था। देव सिंह के ही ट्रैक्टर की ट्राली पर गांव के लगभग तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं में महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। झंडा चढ़ाकर लौटते समय महामाई मंदिर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्राली पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


मंदिर दर्शन को जा रहे अन्य श्रद्धालुओं ने ट्राली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। ट्राली पलटने की घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दिबियापुर पुलिस व आसपास की चार एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गईं।  घायलों को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed